पेड़ो की काटने की कवायद के बीच केरल से एक ऐसी घटना आयी है जिसे आप सुनकर दंग और आश्चर्यचकित हो जाएंगे। पलक्कड़ रेलवे स्टेशन परिषर में स्थित एक...
पेड़ो की काटने की कवायद के बीच केरल से एक ऐसी घटना आयी है जिसे आप सुनकर दंग और आश्चर्यचकित हो जाएंगे। पलक्कड़ रेलवे स्टेशन परिषर में स्थित एक गुलमोहर का पेड़ कटवाने पर रेलवे अफसर और ठेकेदारों पर केस दर्ज हुआ है। इस पेड़ पर 100 से ज्यादा प्रवासी पंछी के घोसले थे ,जो पेड़ काटने से उजड़ गए।
दरअसल, एक अक्टूबर को स्टेशन को पार्किंग के विस्तार के लिए गुलमोहर का वर्षो पुराना विशाल पेड़ काट दिया गया इसके चलते 100 से ज्यादा घोंसले नस्ट हो गए और अंडे टूटकर जमीन पर गिर गए घर छीनने से परेशान प्रवाशी पंछी कटे पेड़ो के इर्द - गिर्द घूमते रहे और लगातार टूटे घोसले में अंडो को तलासते रहे।
नियमानुसार अंडे देने के मौसम में पेड़ो को नहीं काटा जा सकता। दो दिन से पंक्षी ,अंडे और घोसले जमींन पर गिरे थे। बगल में RPF का ऑफिस है लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया।
यह द्रश्य देखने के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता बोबन माट्टुमान्था ने इसकी सुचना स्थानीय लोगों और वन विभाग को दी। इसके बाद वालयाल रेंज के वन अधिकारी ने रेलवे अधिकारी और पेड काटने वाले ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया। बोबन ने बताया कि रेलवे को पेड काटने के लिए वन विभाग की अनुमति लेनी थी ,लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
बोबन ने बातचीत में आगे बताया कि वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता था हमने उन्हें पंक्षियों के कराहने और पीड़ा का वीडियो दिखाया तब जाकर केस दर्ज हुआ। वन विभाग ने कई पंक्षियों को घोसले से निकालकर दूसरी जगह पहुंचाया।

COMMENTS