केंद्र द्वारा जम्मू -कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद बौखलाए पाकिस्तान की हरकतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पाकिस्तानी सेना ने इस बार...
केंद्र द्वारा जम्मू -कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद बौखलाए पाकिस्तान की हरकतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पाकिस्तानी सेना ने इस बार राजौरी जिले के नौसेरा में भारी गोलाबारी की जिससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए है. भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है। पुलिस उपाधिक्षक ' ब्रजेश' ने नौशेरा में पीड़ित ग्रामवासियो से मुलाक़ात की तथा हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया और कहा की अब तक पाकिस्तान के द्वारा सीजफायर उल्लंघन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अभी शनिवार को ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कहा था कि सीमा पार से करीब 200 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ करने के फिराक में है और आगे उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 एक विशेष दर्जा नहीं था. यह एक विशेष भेदभाव था इसे निरस्त किये जाने से हम कश्मीरी लोगो को अन्य भारतीयों की बराबरी पर लाये है।Jammu & Kashmir: Houses damaged in Kalal & Deeing village in Nowshera of Rajouri district due to heavy shelling by Pakistan today. Indian army is retaliating. Brijesh, deputy superintendent of Police (Nowshera) says, “No casualty or injury reported till now.” pic.twitter.com/CT9CDDd5vZ— ANI (@ANI) September 8, 2019
इसे भी पढ़े - कश्मीर पर मियादाद ने बोला जहर कहा -छक्का मारा था अब जान से मारूंगा

COMMENTS