संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी दूत रहे अकबरुद्दीन ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना भारत का आंतरिक मामला है। कश्मीर पर लिए गए...
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी दूत रहे अकबरुद्दीन ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना भारत का आंतरिक मामला है। कश्मीर पर लिए गए सरकार की तरफ से लिए गए फैसले से बाहरी लोगो का कोई मतलब नहीं होना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि पकिस्तान जिहाद के नाम पर भारत में हिंसा फैला रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपनी निति पर हमेशा की तरह कायम है।
कश्मीर मुद्दे पर अकबरुद्दीन ने कहा कि सभी मसले बातचीत से सुलझाए जायेंगे,हिंसा किसी भी मसले का हल नहीं है साथ ही अकबरुद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद फैलाना बंद कर देना चाहिए। अकबरूद्दीन ने कहा कि भारत जम्मू -कश्मीर में शांति बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
आगे उन्होंने कहा कि ,"मै लोकतांत्रिक भारत का प्रतिनिधि हू हमको गर्व है कि हम एक लोकतांत्रिक देश के प्रतिनिधि है जो खुलेआम अपनी राय बताते है। अपनी राय को अंतर्राष्ट्रीय जामा पहनाने का काम लोकतांत्रिक देश नहीं करते है। आपने देखा कि सुरक्षा परिषद् में हमने अपना पक्ष रखा।

COMMENTS