लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक बिल पर तीखी बहस हुई। हैदराबाद से सांसद और AIMIM प्रमुख असुद्दीन ओवैशी ने इस बिल का विरोध किया और सरकार पर जमक...
लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक बिल पर तीखी बहस हुई। हैदराबाद से सांसद और AIMIM प्रमुख असुद्दीन ओवैशी ने इस बिल का विरोध किया और सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसी दौरान ओवैशी ने कहा कि इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट की तरह है,इसे आप जन्मों का साथ मत बनाइये।
असुद्दीन ओवैसी ने अपने भाषण की शुरुवात ही तीखे अंदाज से की उन्होंने कहा कि मै तीसरी बार इस इस बिल के खिलाफ खड़ा हुआ हु और जब तक मै रहूँगा इस बिल का विरोध करता रहूँगा। आगे उन्होंने कहा कि तीन तलाक को इस सरकार ने अपराध में डाल दिया ऐसे में फिर महिला का पालन -पोषण कौन करेगा।
AIMIM सांसद ने कहा कि मान लीजिये अगर अदालत ने तीन तलाक देने वाले पुरुष को तीन साल की सजा दे दी,तो फिर महिला तीन साल तक उसके इन्तजार में क्यों बैठी रहे.शादी में ही क्यों रहे.इसके बाद ओवैसी ने कहा कि क्या महिला तीन साल बाद कहेगी ...बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है.
असुद्दीन ओवैसी के इसी बात के साथ सदन में ठहाके लगने शुरू हो गए। इसके अलावा ओवैसी ने सरकार से मॉब लीचिंग पर कानून बनाने की मांग की है।

COMMENTS