image copyright by aaj tak news हिमाचल प्रदेश के सोलन के कुमारहट्टी -नाहन हाईवे के किनारे बने सेहज ढाबा और गेस्ट हाउस की बिल्डिंग गिर गयी। इ...
![]() |
| image copyright by aaj tak news |
इससे पहले सेना के 18 जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जबकि इस हादसे में तीन लोगो की मौत भी हो चुकी है। इसमें एक महिला भी है जो होटल मालिक की पत्नी थी,वही इस हादसे में 2 जवानों की मौत हो गयी है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने घटनास्थल का जायजा किया उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच करने के आदेश दे दिए गये है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार भवन संरचना विनिर्देशों के अनुसार नहीं थी।
इस हादसे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने फ़ोन पर बात की,उन्होंने बताया कि वह भी इस हादसे पर नजर बनाये हुए है। मलबे में दबे लोगो को बचाने के लिए दो NDRF की टीम लगायी गयी है।Himachal Pradesh Chief Minister Jai Ram Thakur visits the building collapse site in Solan. Around 17 Army personnel & 11 civilians rescued so far. 6 Army & 1 civilian casualties reported, 7 Army personnel are still feared trapped. pic.twitter.com/d713ic3T4j— ANI (@ANI) July 15, 2019

Abhi nice article keep it up
ReplyDelete