जम्मू -कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी ) आज यानी रविवार को अपना 20 वा स्थापना दिवस मना रही है इस मौके पर पीडीपी अध्यक्ष और जम्म...
जम्मू -कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी ) आज यानी रविवार को अपना 20 वा स्थापना दिवस मना रही है इस मौके पर पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि 35 ए के साथ छेड़छाड़ करना मतलब बारूद को हाथ लगाने के बराबर होगा। उन्होंने कहा ,जो हाथ 35 ए के साथ छेड़छाड़ करने के लिए उठेंगे,वो हाथ नहीं वो सारा जिस्म जलकर राख हो जाएगा।
महबूबा मुफ़्ती ने आगे कहा कि हम अपनी आखिरी सांस तक कश्मीर की रक्षा करेंगे। पीडीपी कभी समाप्त नहीं होगी . आज बारिश में हमारे कार्यकर्त्ता अपना पैसा खर्च करके दूर दराज से आये है। महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि कश्मीर के लिए शहीद हुए लोगो को याद करने की जरुरत है। हमें एक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने की जरुरत है। चुनाव आते है और चले जाते है लेकिन असली लड़ाई जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे के लिए लड़ना है। हम राज्य की स्थिति को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।Former J&K CM and PDP leader, Mehbooba Mufti, in Srinagar: 35A ke saath chhedd chhadd karna baarood ko haath lagaane ke baraabar hoga. Jo haath 35A ke saath chhedd chaadd karne ke liye uthenge wo haath hi nahi wo saara jism jal ke raakh ho jaega. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/mKIU9Vmexw— ANI (@ANI) July 28, 2019

Nice
ReplyDelete