21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव महाराष्ट्र में मौजूद होंगे। बाबा रामदेव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवें...
21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव महाराष्ट्र में मौजूद होंगे। बाबा रामदेव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ नांदेड़ में योग करेंगे।
योग दिवस से पहले बाबा रामदेव ने कहा कि ,"पीएम मोदी सार्वजनिक रूप से योग करते है छुपकर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गाँधी योग करते थे। उनकी आने वाली पीढ़ियों ने योग नहीं किया,इसलिए उनकी राजनीति गड़बड़ हो गयी। योग करने वालो के जरूर अच्छे दिन आते है".Yoga guru Baba Ramdev calls on Maharashtra CM Devendra Fadnavis ahead of #InternationalDayofYoga celebrations. In Maharashtra, main Yoga day event will be held at Nanded which will be attended by CM Fadnavis & Ramdev. 1.5 lakh people are expected to participate in the event. pic.twitter.com/c21AEwVJfG— All India Radio News (@airnewsalerts) June 19, 2019
आपको बता दे कि कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल योग का विरोध करते रहते है। कांग्रेस 2014 की तरह इस बार भी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन किया। 2014 में 44 सीटे जीतने वाली कांग्रेस इस बार 52 सीटों पर ही सिमट गयी। ऐसे में इस ख़राब प्रदर्शन के कारण बाबा रामदेव को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका मिल गया। इस बार भी उनके निशाने पर सिर्फ कांग्रेस ही रही।
आपको बता दे कि 21 जून को मनाये जाने वाले योग दिवस को सयुंक्त राष्ट्र समेत कई देश इसके लिए बड़ा आयोजन करने में जुटे है। इसके अलावा पीएम मोदी भी तैयार है।
पीएम मोदी समय समय पर अपने ट्विटर अकाउंट पर अलग -अलग किर्या के वीडियो ट्वीट करते रहते है। पीएम मोदी कहते है कि योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाये और दुसरो को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करे योग से होने वाले फायदे शानदार होते है।

COMMENTS