आज से ठीक 44 साल पहले 25 जून 1975 को भारत में आपातकाल लागू हुआ था। आज उस दिन की बरसी है। ऐसे में हर नेता उस दौर को याद कर रहा है। पश्चिम बंग...
आज से ठीक 44 साल पहले 25 जून 1975 को भारत में आपातकाल लागू हुआ था। आज उस दिन की बरसी है। ऐसे में हर नेता उस दौर को याद कर रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ऑफिसियल ट्विटर से ट्वीट किया है कि आज इमरजेंसी की बरसी है,लेकिन पिछले 5 साल में देश में सुपर इमरजेंसी है।
ममता बनर्जी ने लिखा कि ,"पिछले पांच साल में देश में सुपर इमरजेंसी है। हमें इतिहास से काफी कुछ सीखना चाहिए और लोकतान्त्रिक संस्थानों की रक्षा करने के लिए लड़ते रहना चाहिए। उनके इस बयान से साफ़ है कि इमरजेंसी के बहाने उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है।Today is the anniversary of the #Emergency declared in 1975. For the last five years, the country went through a ‘Super Emergency’. We must learn our lessons from history and fight to safeguard the democratic institutions in the country— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) June 25, 2019
जाने कब लागू हुआ था आपातकाल -
आज से ठीक 44 साल पहले 25 जून 1975 को भारत में आपातकाल लागू हुआ था। उस समय की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने देश में आपातकाल लागू करने का आदेश दिया था। आपातकाल देश में करीब 2 साल तक चला था। इस दौरान दौरान सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालो को जेल में डाला जाता था। प्रेस पर कई तरह की बंदिशे थी। बड़ी संख्या में लोगो की नशबंदी हुई थी।
देखिये वीडियो

COMMENTS