टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। विश्व कप से तीन हफ्ते के लिए बाहर हुए शिखर धवन पुरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। BCCI और टीम मैनेजमेन्ट ने एक...
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। विश्व कप से तीन हफ्ते के लिए बाहर हुए शिखर धवन पुरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। BCCI और टीम मैनेजमेन्ट ने एक हफ्ते के निगरानी के बाद यह फैसला लिया है।
अब कवर्स के तौर पर इंग्लैंड भेजे गए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उनकी जगह लेंगे। 9 जून को ओवल में खेले गए विश्व कप के दूसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रन की धुआँधार पारी खेलने के बाद गब्बर अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे। रिपोर्ट में भी अंगूठा फ्रैक्चर की पुस्टि हुई थी।#CWC19: Shikhar Dawan ruled out of World Cup; Rishabh Pant named replacement #TeamIndia https://t.co/osDBoWOE6C— CricFit (@CricFit) June 19, 2019
धवन भारतीय टीम के लिए कितने अहम् है। यह बताने की जरुरत नहीं है। शायद यही कारण है कि टीम मैनेज मेन्ट उन्हें चोट से उबरने के लिए पूरा वक़्त देना चाहता था।
ICC टूर्नामेंट में धवन का खेल हर विपक्षी के लिए चिंता का सबब होता है विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में 3-3 शतक लगा चुके गब्बर का विश्व कप से बाहर होना भारतीय टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
ICC टूर्नामेंट में धवन का खेल हर विपक्षी के लिए चिंता का सबब होता है विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में 3-3 शतक लगा चुके गब्बर का विश्व कप से बाहर होना भारतीय टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं है।


Very bad
ReplyDelete