चमकी बुखार का कहर बिहार में थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार इससे जुड़े कई मामले सामने आ रहे है और मौतों का आंकड़ा 152 तक पहुंच गया है। बुखार...
चमकी बुखार का कहर बिहार में थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार इससे जुड़े कई मामले सामने आ रहे है और मौतों का आंकड़ा 152 तक पहुंच गया है। बुखार की वजह से मचे हाहाकार के बीच आज इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सर्वोच्च अदालत में मुजफ्फपुर से मामले से जुड़े दो याचिकाएं दाखिल हो चुकी है।
सुप्रीम कोर्ट में दायर की गयी याचिका में मांग की गयी है कि अदालत की तरफ से बिहार सरकार को मेडिकल सुविधा बढ़ाने के आदेश दिए जाए। साथ ही इसमें केंद्र सरकार को एक्शन लेने को कहा जाए।
इस मामले में दाखिल याचिका करने वाले मनोहर प्रताप और सनप्रीत सिंह अजमानी की ओर से याचिका में दावा किया गया है कि सरकारी सिस्टम इस बुखार का सामना करने में पूरी तरह से फेल रहा है।
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार लगातार इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। मीडिया की तरफ से उनसे जब भी इसके बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी ही साधी.उल्टा वे मीडिया पर ही बरसते देखे गए।

COMMENTS