वोटकटवा को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी समाजवादी पार्टी -...
वोटकटवा को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी समाजवादी पार्टी -बहुजन समाजवादी पार्टी की मदद करने का बयान दिया है। एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में राहुल गाँधी ने कहा कि उनकी पार्टी का मकसद उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराना है और जहा उसके पास मजबूत उम्मीदवार नहीं है वहा वे सपा या बसपा की मदद कर रहे है।
राहुल गाँधी ने कहा कि ये बहुत स्पस्ट है कि उत्तर प्रदेश में धर्मनिर्पेच्छ गठबंधन जितने जा रहा है,इसे लेकर कोई सवाल ही नहीं है। एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि जहा हमारा उम्मीदवार कमजोर है वहा हम सपा बसपा की मदद कर रहे है। हम बीजेपी को नुक्सान पहुंचाने जा रहे है। और जहा हमारा प्रत्याशी मजबूत है वहा हम मौजूद है।
यूपी की चुनावी बिसात पर सियासत का खेल ऐसा चला रहा है कि समझ ही नहीं आ रहा है कि कौन सा खिलाड़ी किसके लिए खेल रहा है और किसका खेल बिगाड़ रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि इस खेल में किसकी जीत होगी और किसको मात मिलती है।

COMMENTS