लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम चरण में है। रविवार को छटे चरण के लिए 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लोग मतदान कर रहे है। इस दौरान VIP वोटरों स...
लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम चरण में है। रविवार को छटे चरण के लिए 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लोग मतदान कर रहे है। इस दौरान VIP वोटरों से लेकर आम जनता तक के कई अंदाज देखने को मिले लेकिन,सोशल मीडिया पर एक महिला चुनाव अधिकारी की तस्वीर वायरल हो रही है। पीली साडी पहने इस महिला अफसर को लेकर लोग अलग -अलग दावे कर रहे है। कई लोग उन्हें मिसेज जयपुर बता रहे है। आज हम आपको बताएँगे की सच्चाई क्या है।
इनका नाम है रीना द्विवेदी। यह लखनऊ में pwd विभाग में काम करती है। 5 चरण के मतदान के दौरान इनकी ड्यूटी लखनऊ से 40 किमी दूर नगराम के के बूथ नंबर 173 पर लगी थी। मतदान से एक दिन पहले यह एवीएम मशीन हाथ में लिए पोलिंग बूथ पर जा रही थी। आपको बता दे कि तमाम दावों के बीच ये भी कहा जा रहा था कि जिस पोलिंग बूथ पर रीना की डूएटी लगी हुई थी वहा पर 100 प्रतिशत मतदान हुआ था हालाँकि ऐसा कुछ भी नहीं है वहा पर सिर्फ 70 प्रतिशत मतदान हुआ था।



COMMENTS