कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गाँधी हिमाचल प्रदेश के सोलन में चुनावी रैली को सम्भो...
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गाँधी हिमाचल प्रदेश के सोलन में चुनावी रैली को सम्भोधित कर रहे थे उन्होंने पीएम मोदी के रडार वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जब बादल आते है तो क्या एयर इंडिया और बाकी कंपनियों के हवाई जहाज गायब हो जाते है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते है वो इंटरव्यू देते है और उनसे रडार को लेकर और आम कैसे खाये जाते है जैसे सवाल पूछे जाते है प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुझसे पत्रकार पूछते है कि न्याय योजना कैसे चलाएंगे,पैसा कहा से आएगा ,किसानो को समर्थन मूल्य कैसे दिलाएंगे।
राहुल गाँधी ने नोटेबंदी को लेकर पीएम मोदी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया देश को 70 साल से चला रहा है,लेकिन पीएम मोदी ने नोटेबंदी को लेकर उनसे नहीं पूछा मोदी ने नोटेबंदी से जबरजस्त चोट मारी,व्यापार बंद हो गया,उन्होंने 35 हजार करोड़ नीरव मोदी को दिया,30 हजार करोड़ रूपया उन्होंने अनिल अम्बानी की जेब में डाला।
इस दौरान राहुल गाँधी ने यह भी दावा किया कि नोटेबंदी से पहले मोदी ने कैबिनेट मंत्रियो को रेस कोर्स रोड कमरे में बंद कर दिया था उन्होंने एसपीजी के हवाले से ये दावा किया।#WATCH Rahul Gandhi in Solan,Himachal Pradesh: Narendra Modi ne apne cabinet ko notebandi ke samay racecourse road mein taale se bandh kar diya tha.Sachaai hai, SPG wale meri bhi security karte hain,inhone ne bataya mujhe pic.twitter.com/YsQLyvsNTF— ANI (@ANI) May 17, 2019

COMMENTS