पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार गौतम गंभीर अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी (आप ) पर हमलावर हो गए...
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार गौतम गंभीर अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी (आप ) पर हमलावर हो गए। उन्होंने कहा कि अगर मेरे ऊपर लगे आरोप साबित होते है तो मै जनता के बीच फांसी पर लटक जाऊँगा।
शुक्रवार को ट्वीट करते हुए गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को खुली चुनौती दे डाली ,गौतम ने कहा की केजरीवाल आरोप को साबित करे नहीं तो राजनीती से संन्यास ले ले।
शुक्रवार को ट्वीट करते हुए गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को खुली चुनौती दे डाली ,गौतम ने कहा की केजरीवाल आरोप को साबित करे नहीं तो राजनीती से संन्यास ले ले।
गंभीर की आक्रामक बैटिंग जारी -Challenger Number 3 to @ArvindKejriwal and @aap. If he can prove that I have anything to do with this pamphlet filth, then I will hang myself in public. Otherwise @ArvindKejriwal should quit politics. Accepted?— Chowkidar Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 10, 2019
अपने ऊपर आरोप लगने के बाद गंभीर काफी आक्रामक हो गए वह सीधे अरविन्द केजरीवाल पर हमला बोल रहे है.गंभीर ने इससे पहले कहा था कि आज अच्छे लोग राजनीति में नहीं आना चाहते,क्योकि वह अरविन्द केजरीवाल जैसे लोगो के सामने खड़े नहीं होना चाहते। केजरीवाल लगातार घटिया मानसिकता की राजनीति को बढ़ावा दे रहे है।
गंभीर को मिला हरभजन और लक्ष्मण का साथ -
विवादित पर्चे वाले मामले पर गौतम गंभीर को अपने क्रिकेटर साथियो का भी साथ मिला है हरभजन सिंह व वीवीएस लक्ष्मण का भी साथ मिला है।
वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि वो गौतम गंभीर को दो दसको से जानते है और वे ईमानदारी, चरित्र और महिलाओ के लिए उनकी इज्जत पर गारंटी दे सकते है। वही हरभजन सिंह ने कहा कि गौतम कभी भी किसी भी महिला के लिए गलत नहीं कह सकते चाहे वो हार ही क्यों न जाए।
Source by-
Aaj tak

COMMENTS