नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति भवन परिसर में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 2014 की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिमंडल ...
नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति भवन परिसर में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 2014 की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण मेगा इवेंट होने वाला है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 6000 मेहमानो को न्योता भेजा गया है। बाहरी मेहमानो में बांग्लादेश ,श्रीलंका ,म्यांमार ,थाईलैंड ,नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल होंगे। इसके अलावा सांसदों और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया है।
Highlights-
- नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ
- नरेंद्र मोदी के अलावा कई मंत्री भी लेंगे शपथ
- शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी भी होंगे शामिल
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे अमित शाह -
शपथ ग्रहण में शामिल होने से पहले अमित शाह पीएम मोदी के आवास पर पहुंचे है यहाँ पर प्रधानमंत्री सभी भावी मंत्रियो से मुलाकात कर रहे है।
वित्त मंत्री बनेगे अमित शाह -
सूत्रों की माने तो अमित शाह केंद्रीय कैबिनेट में वित्त मंत्री की भूमिका निभा सकते है। उनकी जगह जेपी नड्डा बीजेपी के प्रमुख बन सकते है।
एनसीपी नेता शरद पवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी -
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने दिल्ली में पवार के आवास पर एनसीपी नेता शरद पवार से मुलाक़ात की।
Congress President Rahul Gandhi meets NCP leader Sharad Pawar at Pawar's residence in Delhi. pic.twitter.com/jKkH1mGsOB— ANI (@ANI) May 30, 2019

COMMENTS