चुनाव आयोग ने बुधवार को प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी पर बानी बयोपिक फिल्म 'मोदी 'पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों के लिए आ...
चुनाव आयोग ने बुधवार को प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी पर बानी बयोपिक फिल्म 'मोदी 'पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार सहिंता के दौरान ऐसे किसी भी बयोपिक फिल्म पर रोक लगा दी है। इससे पहले बुधवार सुबह सुप्रीम कोर्ट ने मोदी की बयोपिक पर रोक लगाने संबधी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार कर दिया।
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बयोपिक पर रोक लगाते हुए कहा कि ऐसी कोई भी फिल्म जो किसी राजनितिक दल या राजनेता को प्रभावित करती है,उसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। आपको बता दे कि चुनाव आयोग का फैसला फिल्म की रिलीज तिथि से ठीक एक दिन पहले आया है।
चुनाव आयोग ने एंटीआर Laxmi,पीएम नरेंद्र मोदी और उद्यम सिम्हम के खिलाफ प्राप्त शिकायतों पर कहा कि ये फिल्म मतदाताओं को प्रभावित कर सकती है। ये सीधे तौर पर आचार सहिंता उल्लंघन का जैसा मामला है।
मालूम हो की मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी 'की रिलीज को लेकर हरी झंडी दे दी थी। कांग्रेस की याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा की फिल्म पर आचार सहिंता का उल्लंघन हो रहा है या नहीं ये देखना चुनाव आयोग का काम है। याचिकाकर्ता की तरफ से आरोप लगाया गया था कि चुनाव से पहले फिल्म की रिलीज होने से स्वतंत्र और निस्पछ चुनाव पर असर पड़ सकता है।

Nice
ReplyDeleteFor Best Instagram Captions
ReplyDeleteVisit www.bestinstacaptions.com/2019/03/instagram-captions-funny-selfie-friend.html