Khabri News,New Delhi- यूपी की वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खेला गया गठबंधन का दाव फेल हो सकता है। समाजवादी पार्टी ने ...
Khabri News,New Delhi- यूपी की वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खेला गया गठबंधन का दाव फेल हो सकता है। समाजवादी पार्टी ने गठबंधन प्रत्याशी के रूप में सीमा सुरक्षा बल (BSF )से बर्खास्त फौजी तेज बहादुर को चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन तेज बहादुर की उम्मीदवारी पर तलवार लटक गयी है। क्योकि उन्होंने अपने दो हलफ़नामो में अपनी बर्खास्तगी से जुडी दो अलग-अलग जानकारी दी है। आज उन्हें 11 बजे तक जवाब देना है। जिसके आधार पर यह तय होगा कि तेज बहादुर की उम्मीदवारी जारी रहती है या रद्द की जाती है।
तेज बहादुर ने अपने निर्दली प्रत्याशी के रूप में 24 अप्रैल को वाराणसी से नामांकन किया था। इसके साथ ही उन्होंने दिए गए हलफनामे में बताया था कि भ्रस्टाचार के आरोप के चलते सेना से उन्हें बर्खास्त किया गया था जबकि बाद में समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने पर दोबारा नामांकन (29 अप्रैल ) के वक़्त तेज बहादुर ने जो हलफनामा दायर किया था उसमे इस जानकारी को छुपा लिया गया।
निर्वाचन अधिकारी ने खुद इस बात का जिक्र तेज बहादुर के भेजे गए नोटिस में किया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति जो राज्य या केंद्र सरकार से भ्रस्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया गया हो या सरकार के प्रति उसकी बगावत देखि गयी हो तो उसे बर्खास्तगी की तारीख से 5 साल तक अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
पत्र में इस नियम की जानकारी देते हुए रिटर्निंग आफिसर ने तेज बहादुर से जवाब मांगा है जो आज उन्हें 11 बजे तक जवाब दाखिल करना है।
देखिये वीडियो -

Namo namo
ReplyDelete