ऐसे वापस आएगी दिल तोड़कर जाने वाली गर्लफ्रेंड :

अपना वो पहला प्यार भला कौन भुला सकता है ,भले ही आपका वो प्यार अब आपके साथ न हो,लेकिन उसकी वो हसी,वो प्यार के दो बोल ,दिल बार -बार उनकी तरफ ख...

अपना वो पहला प्यार भला कौन भुला सकता है ,भले ही आपका वो प्यार अब आपके साथ न हो,लेकिन उसकी वो हसी,वो प्यार के दो बोल ,दिल बार -बार उनकी तरफ खींचा चला जाता है ऐसे में आप चाहते है की आपका वो पहला प्यार फिर से आपकी जिंदगी में लौट आये। जानिए क्या करे ;

1. मुझसे दोस्ती करोगी -
कुछ दिन रुकने के बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से फिर से बातचीत शुरू करे ,लेकिन इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार वह से न शुरू करे ,जहा पर आपका रिलेशनशिप ख़त्म हुआ था। बल्कि उन्हें दोस्ती का ऑफर दे और कहे ,'चलो पिछली बात भूलकर अच्छे दोस्त बनते  है' इसमें भी जल्दबाजी न करे,उनके जवाब का इन्तजार करे। पुराने रिश्ते के टूटने के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए आप माफ़ी भी मांग सकते है।

2. उनकी गलतिया न गिनाये -  
दोनों के बीच रिश्ता टूटने के बाद कभी भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की कमिया न गिनाये,उन्हें यह भी एहसास न कराए कि रिश्ते आपकी वजह से टूटे हो। आप उनके फैसले का सम्मान नहीं करोगे तो उन्हें लग सकता है कि  आप उनका सम्मान नहीं करते और इससे बात और बिगड़ेगी।

3.उधर भी हो दिल टूटने का एहसास -
वो रूठकर चली गयी और आप फ़ोन पर फ़ोन कर उनको परेशान किये जा रहे है। इससे रिश्ते सुधरने की बजाय और बिगड़ सकते है। आपका प्यार सच्चा है तो उनको कुछ दिन के लिए  अकेला छोड़ दे,अपने तरीके से उन्हें जीने दे। सच्चा प्यार लौटकर वापस जरूर आता है। आप बार -बार व्हाट्सप्प ,फ़ोन मेसेज ईमेल भेजकर उन्हें आप जरूर मानाने की कोशिश कर रहे है। लेकिन  यह उनके लिए परेशान करने वाला हो सकता है। इससे आप उनकी नजरो में गिरते चले जा रहे हो। कुछ दिन के लिए आप अपनी एक्स -गर्लफ्रेंड को अकेला छोड़ दे ,उनसे संपर्क  करने की बिलकुल कोशिश न करे,इससे यह होगा कि दिल टूटने के जिस दर्द  से आप गुजर रहे है वही एहसास उन्हें भी होगा।

4. प्यार को प्यार रहने दे एहसास न बनाये -
प्यार में कभी आप फूल देकर उनकी मुस्कराहट बढ़ाते हो तो कभी टेडी देकर अपना प्यार जताते है।
भले ही आपका रिश्ता  टूट गया हो,लेकिन ये आप दोनो को साझा यादे है। ऐसा नहीं है कि आपको वो लम्हे याद है और वो भूल गयी हो। इसलिए कभी भी आपने उनके  लिए जो कुछ किया है उन्हें एहसास न दिलाये कि आपने उनपर एहसान किया हो ,क्योकि प्यार में एहसान नहीं होता है,बस प्यार होता है।

5. जलन से जगेगी प्रेम अगन -
कई बार रूठी प्रेमिका को मानाने के लिए जलन का रास्ता बिलकुल फिट बैठता है,लेकिन ध्यान रखने वाली यह बात है कि कई बार यह ट्रिक उलटी भी पड़ सकती है। इसलिए जलने की ट्रिक का सही से इस्तेमाल करे वो भले ही आपसे रूठकर चली गयी हो लेकिन आप उनको ये दिखाए कि उनके जाने से आपकी जिंदगी में कोई असर नहीं पड़ा है और आप पहले की तरह खुश है। एक्स गर्लफ्रेंड को जलाने के लिए आप उनके साथ फ्लर्ट भी कर सकते है और मजाक भी,स्वाभाविक तौर पर रिश्ता टूटने से आपको दुखी होना चाहिए लेकिन जब वो आपको खुश देखेंगी तो उन्हें जलन होगी और वो आपके पास आने का बहाना ढूढेंगी।

6. कबूतर जा जा -
कहते है कि प्यार में आदमी शायर हो जाता है ,आपका शायराना अंदाज आपको अपनी प्रेमिका को वापस लाने में मदद करेगा। वो रूठकर दूर चली गयी हो तो आप उन्हें एक चिठ्ठी लिख डाले और उसमे अपनी भावनाओ को उड़ेल दे चिट्ठी में लगना चाहिए आप उनसे बहुत प्यार करते हो।

7. सब्र का फल मीठा -
जिस तरह तड़प आपके अंदर है वैसी ही तड़प उनके अंदर जगनी चाहिए सब्र करे,कहते है सब्र का फल मीठा होता है। याद रखे उन्हें एक दिन जरूर एहसास होगा कि  उन्होंने आपके रूप में क्या खो दिया इस बीच जुदाई के बजाय खुद को संभाले और एक बेहतर इंसान बनने की कोशिश करे। आपको बेहतर होता देखकर उनके दिल में कुछ कुछ होना चाहिए। सबसे बड़ी बात इस दौरान अपनी अच्छाईयों को खोने न दे और है आपकी जो बात उन्हें पसंद नहीं है उन्हें सुधारने की कोशिश करे।

मै उम्मीद करता हूँ कि इन टिप्स के सहारे आपकी प्यार की गाडी एक बार फिर फुल स्पीड में दौड़ेंगी और आप दिल टूटने की बजाय भावनाओ के उन ज्वार को सँभालने में सफल होंगे। 
आपका अपना अभिषेक साहू। 


COMMENTS

BLOGGER: 8

Name

Bollywood News,21,Breaking News,64,Lifestyle News,7,Lovelife News,6,Tamil Movie Trailors,1,Tamil Rockers - Hd Tamil,2,Technology News,2,Telugu Malyalam Hindi Dubbed Movie Download,2,Tips&Trics,1,World News,3,
ltr
item
India News: ऐसे वापस आएगी दिल तोड़कर जाने वाली गर्लफ्रेंड :
ऐसे वापस आएगी दिल तोड़कर जाने वाली गर्लफ्रेंड :
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiwiAyFLKfAB7Pi4nZCGfo7EbNyHt0baO2i-buShHYzh7QZtgoPyciaToTY74Fhgm1zTGIYUwqMQMOFIauhTPhBvmhqplYdKUQQ_H3Omk17Ll4PCbATFwL7q8zWGp-a_PXm9Ysw5QKhsmub/s400/dil.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiwiAyFLKfAB7Pi4nZCGfo7EbNyHt0baO2i-buShHYzh7QZtgoPyciaToTY74Fhgm1zTGIYUwqMQMOFIauhTPhBvmhqplYdKUQQ_H3Omk17Ll4PCbATFwL7q8zWGp-a_PXm9Ysw5QKhsmub/s72-c/dil.jpg
India News
https://indianewss1.blogspot.com/2019/03/blog-post_18.html
https://indianewss1.blogspot.com/
https://indianewss1.blogspot.com/
https://indianewss1.blogspot.com/2019/03/blog-post_18.html
true
5210430670033446309
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share. STEP 2: Click the link you shared to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy