लोकसभा चुनाव के पहले जो एक्जिट पोल आये है उससे विपक्षी खेमे की नींद उडी है। खासतौर पर महागठबंधन और कांग्रेस की उनको समझ ही नहीं आ रहा है वे ...
लोकसभा चुनाव के पहले जो एक्जिट पोल आये है उससे विपक्षी खेमे की नींद उडी है। खासतौर पर महागठबंधन और कांग्रेस की उनको समझ ही नहीं आ रहा है वे क्या बोल रहे है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने यहाँ तक कह दिया कि अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो इसका मतलब ये है कि ईवीएम से धांधली हुई है। आगे उन्होंने कहा कि सभी एग्जिट पोल एकतरफा नतीजे दिखा रहे है इसलिए हम उस पर भरोसा नहीं कर सकते है।
आगे उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी के लिए एग्जिट पोल जैसे रिजल्ट आते है तो हमारा मानना है कि तीन राज्यों के चुनाव में जहा-जहा कांग्रेस चुनाव जीती है वह एक साजिश थी।
तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत के साथ ये भरोसा दिलाया गया कि एवीएम सही है इससे उन्होंने ये भी साबित करने की कोशिश की चुनाव आयोग पर सरकार का कोई दखल नहीं है।
इसके साथ ही रशीद अल्वी ने एग्जिट पोल करने वाली कंपनियों पर भी सवाल खड़ा किया उन्होंने कहा कि पिछले दिनों इनमे से कई कंपनियों पर स्टिंग ऑपरेशन हुए थे जिससे यही साबित हुआ कि यह नूट्रल नहीं है।
आपको हम बता दे कि अभी तक जितने भी न्यूज़ चैनेलो के एग्जिट पोल सामने आ रहे है उन्होंमे बीजेपी की बम -बम है।

COMMENTS